• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

मध्यप्रदेश में निरंतर विकास के साथ योजनाओं का भी सभी पात्रों को मिल रहा लाभ,प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने इटारसी में लगभग 2.50 करोड़ की लागत से बने छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड का किया लोकार्पण

by Manish Gautam Chiefeditor
July 10, 2023
in नर्मदापुरम
0
मध्यप्रदेश में निरंतर विकास के साथ योजनाओं का भी सभी पात्रों को मिल रहा लाभ,प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने इटारसी में लगभग 2.50 करोड़ की लागत से बने छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड का किया लोकार्पण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी : प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह

इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण –

जिले की 2 लाख 2 हजार 835 लाड़ली बहनों के खाते में एक – एक हजार की राशि अंतरित-

नर्मदापुरम। खनिज साधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। योजना में प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि लाडली बहनों के खाते में डाली जा रही है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। प्रभारी मंत्री श्री सिंह सोमवार को इटारसी में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की द्वितीय किस्त वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने 2.50 करोड़ की लागत से बने छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा, श्री दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की द्वितीय किस्त वितरण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को देखा और सुना गया।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां विकास की नई इबारत लिखी गई है वही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिला है। मुख्यमंत्री श्री चौहान महिलाओं , किसानों, युवाओं एवं गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। किसानों के हित में भी बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि में 2000 रुपए की वृद्धि की गई है। जिससे अब किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत कुल 12000 रुपए की राशि प्रतिवर्ष प्राप्त होगी।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से मिली राशि महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में कारगर साबित हो रही हैं। घरों में सब्जी, किराना से लेकर बच्चों के पोषण ,शिक्षा में भी यह राशि उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने इटारसी शहर को नवनिर्मित बस स्टैंड के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि बस स्टैंड में अन्य अधोसंरचनात्मक विकास के लिए आवश्यक राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

लाडली बहना योजना मातृशक्ति के कल्याण के साथ अर्थतंत्र को मजबूत बनाने में भी सहायक : सांसद श्री सिंह

सांसद श्री राव प्रताप सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से प्रदेश में 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहने लाभान्वित हो रही है। इटारसी शहर में भी आज 13218 लाडली बहनों को 1 हजार रुपए की दूसरी किस्त मिली है। यह योजना मातृशक्ति के कल्याण के लिए कारगर होने के साथ ही व्यापार को आकर्षित कर अर्थ तंत्र को मजबूत बनाने में भी सहायक है। उन्होंने इटारसी बस स्टैंड के लिए सभी शहर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वीर छत्रपति शिवाजी के नाम पर यह बस स्टैंड का नाम रखना निश्चित ही सराहनीय कदम हैं। देश के गौरवशाली इतिहास से हमें ना केवल प्रेरणा मिलती है बल्कि देश भक्ति की नई ऊर्जा का संचार भी होता हैं। उन्होंने कहा कि इटारसी शहर को आदर्श शहर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। लगभग 70 से 80 करोड़ की लागत से इटारसी स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा।

इटारसी शहर निरंतर विकास की ओर अग्रसर : विधायक डॉ शर्मा

विधायक डॉक्टर शर्मा ने कहा कि इटारसी नगर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। नगर में विकास कार्यों को और तेजी प्रदान की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिंह के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिला सहित इटारसी निरंतर प्रगति कर रहा है। पुरानी इटारसी एवं नवीन इटारसी का समान रूप से विकास कर एकीकृत किया गया हैं।

कम लागत में गुणवत्तापूर्ण बना इटारसी बस स्टैंड : अध्यक्ष श्री चौरे

नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी श्री पंकज चौरे ने कहा कि लगभग दो करोड़ पचास लाख की लागत से बना बस स्टैंड इटारसी शहर के लिए बहुत बड़ी सौगात हैं। क्षेत्र के सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप बस स्टैंड का निर्माण संभव हो पाया हैं। बस स्टैंड का निर्माण कम लागत में गुणवत्तापूर्ण हुआ है। कार्यक्रम का संचालन पार्षद श्री राजेंद्र प्रधान द्वारा किया गया।

2 लाख 2 हजार 835 लाड़ली बहनों के खाते में एक – एक हजार की राशि अंतरित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्यक्रम में जिले की 202835 लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 – 1 हजार की राशि अंतरित की। जिले की सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को बड़ी संख्या में लाडली बहनों द्वारा देखा और सुना गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से की भेंट*

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से की भेंट*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d