रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगर पालिका क्षेत्र में कुछ घंटों की बारिश में जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है जिसके चलते व्यापारी,दुकानदार और आम व्यक्ति का सड़क पर निकलना भी दूभर हो रहा है। पिछले एक दिन पहले सोशल मीडिया पर नगरपालिका द्वारा बारिश पूर्व किए गए स्वच्छता और साफ सफाई पर सवाल खड़े किए गए। क्योंकि बारिश पूर्व नाले नालियों की साफ सफाई नपा के स्वच्छता प्रभारी के नेतृत्व में नाले नालियों का सफाई अभियान चलाया गया था। स्वच्छता शाखा की नोडल अधिकारी दीक्षा तिवारी के दिशा निर्देशन में स्वच्छता प्रभारी कमलेश तिवारी के नेतृत्व में शहर में बारिश पूर्व वार्डों में सफाई अभियान भी चलाया गया। उसके बावजूद नगर में कुछ घंटे की बारिश में जलभराव और जल निकासी उचित व्यवस्था नहीं होने पर शिकायते मिलने लगी है और नगर पालिका द्वारा कराई गई साफ-सफाई पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं, बाजार क्षेत्र में लोगो का जलभराव के कारण निकलना दूभर हो गया । साफ-सफाई को लेकर सीएम हेल्पलाइन तक भी शिकायतें पहुंची हैं, जिससे नगरपालिका के स्वच्छता की नोडल अधिकारी और प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं ?? जब नगर पालिका में स्वच्छता अभियान के तहत लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, नाले नालियों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन सहित वाहनों का बेड़ा संसाधन खरीदा गया है,फिर शहर में जलभराव की स्थिति क्यों निर्मित हो रही है? क्योंकि बारिश पूर्व नगर पालिका द्वारा नाले नालियों की साफ सफाई में हजारों रुपए खर्च किए गए लेकिन आम जनता का घंटे दो घंटे की बारिश में जलभराव के कारण चलना दूभर हो गया । जिसके कारण सोशल मीडिया पर नगर पालिका प्रशासन और उसके जिम्मेदार अधिकारियों और नगरपालिका के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों और पार्षद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने भी लाजमी है। शहर में नाले नाली की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर मीडिया सहित सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी के बाद शुक्रवार को नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे और स्वच्छता की नोडल अधिकारी दीक्षा तिवारी सहित व्यापारी, दुकानदार बाजार क्षेत्र में जलभराव के कारणों का निरीक्षण करने व उक्त समस्या की वस्तुस्थिति का जायजा लेने पहुंचे। नगर पालिका सीएमओ सहित विधायक प्रतिनिधि शहर में जलभराव के कारण बाजार क्षेत्र में लोगो को हो रही अव्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे और समस्या का निदान हेतु दिशा निर्देश भी दिए। वही व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्या का निराकारण हेतु तत्काल सीएमओ ने अधिकारी व कर्मचारियों को आदेश दिए।



