कांग्रेस उत्सव प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद बक्शी को गिरफ्तार करने भोपाल से पुलिस दल आया है जिसके बाद जिले की राजनीति में उफान आ गया है। पुलिस दल किस कारण कांग्रेस नेता को गिरफ्तार करने आ रही हैं इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। आनंद बक्शी को गिरफ्तार करने की खबर मिलने के बाद जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान पहुंच गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नंद किशोर सूर्यवंशी सहित कांग्रेस संगठन से जुड़े अन्य नेता और पार्षद भी उनके निवास स्थान पहुंच रहे हैं।
– कल शाम से आई हैं टीम
कांग्रेस नेता आनंद बक्शी को गिरफ्तार करने भोपाल से बुधवार शाम से टीम आई हुई है। जो फिलहाल छिंदवाड़ा मे रुकी हुई है। बताया जाता है कि टीम लगभग 4:00 से 4:30 के बीच कांग्रेस नेता आनंद बक्शी को गिरफ्तार करने उनके निवास स्थान पहुंच सकती है।
– दो बार बंगले के सामने से लौटी पुलिस गाड़ी
कांग्रेस नेता आनंद बक्शी को गिरफ्तार करने टीम उनके घर में लगभग 3:00 बजे आने वाली थी। लेकिन कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती देख अब तक टीम नहीं पहुंची है। संभवता बड़े पुलिस बल के साथ टीम उनके घर में कुछ देर में पहुंच सकती है।
– आखिर क्यों हो रही गिरफ्तारी:-
कांग्रेस नेता को आखिर टीम क्यों गिरफ्तार कर रही है इस बात की जानकारी किसी के पास भी नहीं है। संभवत बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में प्रदेश में कांग्रेस की वापसी को लेकर उनके द्वारा कोई पोस्ट डाली गई थी। जिसके एवज में यह कार्यवाही होने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ उनकी गिरफ्तारी को जमीन के मामले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
-लोकतंत्र को दबाने की तैयारी
कांग्रेस नेता आनंद बक्शी ने अपने घर में पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे पुलिस ने कहा है कि आप सरकार विरोधी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र को दबाने की तैयारी हो रही है। पुलिस मुझे क्यों गिरफ्तार कर रही है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*