रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। सीधी में भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा एक गरीब,मजलूम आदिवासी पर शराब के नशे में सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए, सार्वजनिक रूप से पेशाब किया और इस घृणित कार्य का विडियो वायरल हुआ और सत्ता के दबाव में उस गरीब व्यक्ति से इस कुकृत्य के संबंध में जबरन शपथ पत्र भी ले लिया गया। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि आए दिन मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में भाजपा के राज में पिछड़े, दलित, आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे। यह प्रवेश शुक्ला भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि बताए जाते है कुछ समय पूर्व इन्ही विधायक के कारण पत्रकारों को थाने में बंद कर उनके कपड़े उतरवाए गए व मारपीट की गई थी। आज जबकि इस देश में एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति है उनकी भी गरिमा का ध्यान नहीं रखा जाता है। आदिवासी राष्ट्रपति को मंदिर में बाहर से ही दर्शन करना पड़ा जबकि अन्य नेता मंदिर में पूजन अर्चन करतें है। दलित, आदिवासी, पिछड़ों के हितैषी होने का दिखावा करने वाली भाजपा सरकार और उनके नुमाइंदे जो व्यवहार कर रहे है इससे उनकी मानसिकता का अंदाज लगाया जा सकता है।
सत्ता और कुर्सी की भूख इनके चाल,चरित्र,चेहरे इनके नेता नीति नियत को प्रदर्शित करते है । सिर्फ दलित,आदिवासी पिछड़े ही नहीं पूरे देश की जनता को इनसे सजग रहने की जरूरत है । इस अमानवीय घटना की कड़ी निन्दा करते हुए सभी वर्ग को इस घटना का विरोध करना चाहिए।


