रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय मे दिनांक 4 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का सीधा प्रसारण महाविद्यालय के सांस्कृतिक कक्ष में किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टॉफ,अध्यनरत छात्राएं, गणमान्य नागरिक और छात्राओं के अभिभावकों ने अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार प्राप्त करने के विभिन्न माध्यमों के बारे में युवा विद्यार्थियों से चर्चा की भाषण का सीधा प्रसारण महाविद्यालय के सांस्कृतिक कक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि मध्यप्रदेश सरकार महीने में एक बार रोजगार दिवस मनाती है, जिसमें उद्यम क्रांति जैसी योजनाओं पर चर्चा एवम जानकारी साझा की जाती है । शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न हितग्राही योजनायें विद्यार्थी हेतु उपलब्ध है।
इस कार्यक्रम में डॉ पुष्पा दुबे ,डॉ वर्षा चौधरी ,डॉ भारती दुबे ,डॉ रश्मि श्रीवास्तव डॉ श्रुति गोखले ,डॉ हर्षा चाचाने ,डॉ श्रीकांत दुबे ,डॉ अरुण सिकरवार ,डॉ मनीषा तिवारी डॉ दशरथ मीणा, डॉ घनश्याम डेहरिया, डॉ अनिल रजक, श्री रघुवीर राजपूत, डॉ कीर्ति दीक्षित ,डॉ रीना मालवीय, श्रीमती किरण विश्वकर्मा, श्री धीरज खातरकर, श्रीमती विमला कदम ,श्रीमती प्रीति ठाकुर, डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ चारू तिवारी, श्री राजेश यादव, श्री बलराम यादव, श्री मनोज सिसोदिया महाविद्यालय स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।


