कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में नगर निगम महापौर कक्ष में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में महापौर ने बालाजी नगर शिवाजी नगर एवं इंदिरा गांधी वार्ड के टेंडर हो चुके कार्यों एवं प्रस्तावों की स्थिति सहित 90 वाट की लाइट के नए टेंडर की स्थिति वर्तमान में मेंटेनेंस के सामग्री हाई मास्क लाइट के टेंडर की जानकारी सहित स्ट्रीट लाइट चालू एवं बंद करने के समय का विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कई जगह शाम को लाइट जल्दी चालू हो जाती है। सुबह देरी से बंद होती है। जिससे कि अनावश्यक बिजली की खपत एवं बिजली बिल की बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा उन्होंने विद्युत पोल लगाकर विकास शुल्क वसूलने तथा मंडी रोड में सुंदरता को ध्यान में रखकर कार्य करने एवं हाईवे के पुल की बंद पड़ी लाइटों तथा विभिन्न वार्डों में बंद विद्युत की प्राप्त शिकायतों का समय सीमा पर निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए। विद्युत विभाग के अलावा महापौर ने कॉलोनी सेल तथा भवन अनुज्ञा विभाग के उपस्थित अधिकारियों को शासन के तय मापदंडों के अनुसार कार्य करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि शहर हित एवं विकास में लिए गए निर्णय का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। इस दौरान निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी सुभाष साहू पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी ओम प्रकाश सोनी श्याम पंजवानी पूर्व पार्षद राजू मखीजा कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राहुल जाखड़ सहायक यंत्री सुनील सिंह आदेश जैन जे पी बघेल अनिल जायसवाल विक्रांत ब्राहण मोना करेरा रमाशंकर तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


