रिपोर्टर तेंदूखेड़ा
तेंदूखेड़ा । आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan चौहान एवं अखिल भारतीय किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान के विधानसभा तेंदूखेड़ा के ग्राम हीरापुर के लिए आगमन पर तेंदूखेड़ा में हेलीपेड पर सांसद उदय प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया। उक्त अवसर पर उच्च शिक्षामंत्री विश्वास सारंग , राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, रामपाल सिंह विधायक सिलवानी, जिलाध्यक्ष भाजपा अभिलाष मिश्रा , पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, श्रीमती साधना स्थापक, जिला महामंत्री गण, नगरपालिका अध्यक्ष, जिला भाजपा के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष गण जिला पंचायत सदस्य गण सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ज्ञात रहे कि गुरु पूर्णिमा पर सी एम सपत्नीक श्री षणमुखानंद महाराज (हीरापुर वाले) जी के चरणों में प्रणाम करने आज तेंदूखेड़ा पहुंचे थे। सी एम ने गुरु पूजन के बाद कहा कि गुरुदेव की कृपा से मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बहती रहे और नागरिकों का जीवन सुख, समृद्धि और आनंद के प्रकाश से आलोकित होता रहे, यही प्रार्थना करता हूँ।


