रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारत विकास परिषद द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डीएस दांगी द्वारा संस्था के आचार्य का शाल, श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया है। साथ में श्री विनोद मुदगल, श्री टीआर यदुवंशी का शाल ,श्रीफल से सम्मान किया गया। इसके अलावा सस्था के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया गया है। इस कार्यकम को सफल बनाने के लिए संस्था से अमन दुबे , पप्पू भदोरिया, राजेश गौर, गौरव सेठ , राममोहन पाठक,भरत भदोरिया, महिला वर्ग से श्रीमति वन्दना शर्मा, दुर्गा भदौरिया,अमर ज्योति, ज्योति राजपूत,रेखा राजपूत, मीना राजपूत, सरिता ठाकुर, शेलू चौहान, गायत्री अग्रवाल,ऊषा अग्रवाल, सविता राजपूत, ममता शर्मा, कार्यकम का संचालन का श्री मति आरती शर्मा द्वारा किया गया । आभार श्रीमति वन्दना शर्मा द्वारा किया गया है।


