एस डी एम महोदया ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
सिलौंडी : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रशासन से तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तारतम्य में एस डी एम ढीमरखेड़ा ने अनुभाग के दसरमन में बने हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन कर बूथ लेवल अधिकारियों को चुनाव पूर्व सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के समय हल्का पटवारी अशोक सिंह बागरी और संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे।
