सिलौंडी से बीजापुर मार्ग अधूरा होने के कारण सिलौंडी मुख्य मार्ग से बीरासन जाने वालों बारिश में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । नेगाई मार्ग में पुल के पास मिट्टी होने से बारिश से शुरू होने के बाद रोज ही वाहन गिर रहे है लोग घायल हो रहे है। प्रशासन और शासन के जिम्मेदार लोग चुप है । नेगाई में ठेकेदार ने अभी तक नाली का निर्माण नही किया जिसके कारण लोगों के घरों में गन्दा पानी भर रहा है । सड़क पर गड्डों में पानी भरा होने से स्थानीय व्यापारी और राहगीरों को बहुत बहुत दिक्कत हो रही है । सिलौंडी से बीजापुर मार्ग के अंतर्गत सिलौंडी मुख्य मार्ग का भी निर्माण होना है । सिलौंडी मुख्य मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है । नालियों भी बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । सड़क और नाली ठेकेदार के माध्यम से बना है। इसलिए स्थानीय पंचायत में भी कोई निर्माण नही कर सकती है । ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बीजापुरी पूरा करने की अपील की है ।
