रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी । केसला ब्लॉक के ग्राम पुरानी बंदी के एक ग्रामीण को खेत में गुल्ली बीनने पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले के दौरान ग्रामीण 5 फीट की खाई में गिरने से वह मौत के मुंह से बच गया। लेकिन तेंदुए के पंजे कंधे पर लगने से वह बुरी तरीके से लहूलुहान हो गया। घायल झूलन पिता किशोर कमले (45) को इटारसी के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
घटना केसला ब्लॉक के पुरानी बंदी के ग्रामीण के खेत की बताई जा रही है। घायल झूलन ने बताया कि के हमले से बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसने आवाज लगाई तो उसके साथी राम सिंह ने उसे घायल अवस्था में उठाया और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूखतवा लेकर आए।
कंधे पर बैठकर मारा पंजा –
यहां पर उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद इटारसी के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल रेफर किया। यहां पर ग्रामीण का उपचार जारी है। घायल ग्रामीण ने बताया कि अचानक तेंदुआ कैसे आ गया उसे पता नहीं चला। कंधे पर बैठकर तेंदुए ने पंजा मार दिया। अचानक हमले से वह गिर गया। नदी किनारे खाई होने से वह पांच फीट गहरी खाई में गिर गया जिससे बच गया। घटना सुबह 6:30 बजे की बताई जा रही है। तेंदुए के हमले की घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इस संबंध में वन विभाग के केसला ब्लॉक के राजेंद्र नागवंशी से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है।
उक्त घटना के विषय में उप वन मंडल अधिकारी नर्मदापुरम मान सिंह मेरावी ने बताया कि आज दिनांक 29.06.2023 को ग्राम पुरानीबंदी परिसर झुनकर परिक्षेत्र सुखतवा में प्रातः 6:30 बजे वन्यप्राणी तेंदुए द्वारा झुलन पिता किशोरीलाल कलमें को घायल कर दिया गया। वन अमले को सूचना मिलने पर घायल व्यक्ति के कंधे पर तेंदुए के दातों के गहरे घाव पाये गये। व्यक्ति तेंदुए के हमले से घबराहट के कारण अत्यंत घायल हो चुका था। तत्काल घायल व्यक्ति का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतया में कराया गया। घायल व्यक्ति को तत्कालिक, प्राथमिक सहायता राशि 1000 रुपए प्रदान की गयी। घायल व्यक्ति को शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा से शासकीय चिकित्सालय इटारसी रेफर किया गया उपचार उपरांत उन्हें वापस उनके निवास पर छोड़ा गया।