कटनी आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत दिनांक एक जुलाई 2023 को जिला शहडोल में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से आयुष्मान कार्ड वितरण एवं स्किल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के शुभारंभ किया जाना है।कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट एवं स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम बस स्टैंड में एक जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य व्यवस्था को पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए हैं। सम्मानीय जनों की से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है
