कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने विश्राम बाबा वार्ड स्थित कुम्हार मोहल्ला में चल रहे सीवर लाइन कार्य का एवं नाली सफाई कार्य का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
तो वहीं महापौर ने आचार्य कृपलानी वार्ड स्थित समदड़िया सिटी के सामने चल रहे नाला सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि अचानक तेज बारिश होने के कारण विभिन्न स्थानों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। मानवीय दृष्टिकोण से महापौर श्रीमती सूरी ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।उत्पन्न होने वाली समस्याओं का अविलंब निदान करने के निर्देश प्रदान किए हैं।
*हमारा प्रयास शहर में नहीं होने पाय जलभराव स्थिति*
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी कहना है कि मानवीय आधार को दृष्टिगत रखते हुए हमारा प्रयास है कि अधिकारियों एवं साथी पार्षदों के साथ मिलकर नगरीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत यदि कहीं जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। तो उस समस्या को जल्द से जल्द निराकृत करने का प्रयास किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री अश्वनी पांडे सहित वार्ड वासियों की उपस्थिति रही।
