रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा में अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार जैन एवं उनके संयुक्त टीम द्वारा 26 जून 2023 समय शाम 5:15 पर नगर पालिका कार्यालय सिवनी मालवा का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 20 कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिसमें संबंधित कर्मचारी के ऊपर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम अनिल कुमार जैन ने बताया कि मेरे द्वारा सिवनी मालवा नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिन की सूची एवं प्रतिवेदन रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर महोदय को भेजी जा रही है। नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि नगरपालिका के सभी कर्मचारियों को अपने कार्य पर उपस्थित एवं इमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है किंतु कुछ कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही एवं कार्यालय में बिना सूचना के उपस्थित होने की शिकायत मिल रही है संबंधित कर्मचारी पर शासन के नियमानुसार आगे भी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। नागरिकों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी समय पर नगरपालिका नहीं आते एवं मिलते नहीं हैं इससे हमें बार-बार चक्कर काटना पड़ता है । नगर पालिका अध्यक्ष ने चर्चा में बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिससे नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी समय पर आएं एवं नागरिकों के काम समय पर हो।
