• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

by Manish Gautam Chiefeditor
June 26, 2023
in पन्ना
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर संतोष चौबे

पन्ना। कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी पन्ना के सहा. मीडिया प्रभारी/सहा.जि.लोक अभि.अधि. रोहित गुप्ता के बताये अनुसार अभियोजन कहानी संक्षेप में इस प्रकार है कि, अभियोक्त्री के पिता ने थाना धरमपुर में दिनांक 16.07.2021 को इस आशय की रिपोर्ट लेख की है कि दिनांक 13-14.07.2021 की दरम्यानी रात्रि की बात हैं। दिनांक 13.07.2021 को रात्रि 10ः00 बजे करीब खाना खा पीकर सभी लोग सो गये। अभियोक्त्री घर के अंदर सो रही थी। उसकी पत्नी रात्रि करीब 03ः00 बजे जगी। उसकी पत्नी ने उसे जगाकर बताया कि अभियोक्त्री घर पर नहीं है। तब उसने व परिवार के सभी लोगों ने खेत व घर के आसपास गांव में ढूंढ़ा नहीं मिली। फिर दिन में रिश्तेदारियों में भी अभियोक्त्री की तलाश किया, जो नहीं मिली। अभियोक्त्री, दीपक सिंह ठाकुर से मोबाईल पर बात करती थीं। उसे शक है कि दीपक सिंह ठाकुर ही उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। अभियोक्त्री के पिता की रिपोर्ट के आधार पर थाना धरमपुर द्वारा अपराध क्र. 152/2021 धारा 363 पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। दौरान विवेचना अभियोक्त्री के दस्तयाब होने पर उसके व अन्य साक्षियों के कथनों के आधार पर सम्पूर्ण विवेचना उपरांत आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366ए, 376 (2)(एन) भादस एवं 5/6 पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय श्रीमान इन्द्रजीत रघुवंशी विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) पन्ना के न्यायालय मे प्रकरण का विचारण हुआ। शासन की ओर से पैरवी जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री संदीप कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक/वरिष्ठ सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री दिनेश खरे द्वारा की गयी। अभियोजन द्वारा साक्ष्य को क्रमबद्ध तरीके से लेखबद्ध कराकर न्यायालय के समक्ष आरोपी दीपक सिंह ठाकुर के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित किया तथा आरोपी के कृत्य को गंभीरतम श्रेणी का मानते हुये कठोर से कठोरतम दंड से दंडित किया जाने का अनुरोध किया। अभिलेख पर आई साक्ष्य और अभियोजन के तर्को एवं न्यायिक दृष्टांतो से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय श्रीमान इन्द्रजीत रघुवंशी विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) पन्ना के न्यायालय द्वारा आरोपी – दीपक सिंह ठाकुर को क्रमशः धारा- 363, 366ए भादसं. एवं 5(एल)/6 पाॅक्सो एक्ट के आरोप में क्रमशः 03 वर्ष, 05 वर्ष एवं 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1000 रूपए, 2000 रूपए एवं 5000 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

रोहित गुप्ता
सहा0मीडिया प्रभारी/
सहा. लोक अभियोजन अधिकारी
जिला पन्ना म.प्र.

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

टीकमगढ़ में पहली बार निकली महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का विधायक राकेश गिरी ने पुष्प वर्षा एवं जलपान कर किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.