रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। संपर्क से समर्थन अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज रविकर को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नर्मदापुरम द्वारा वार्ड क्रमांक एक में पूर्व पार्षद तेज कुमार गौर के साथ वार्ड में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में हितग्राहियों से संपर्क किया एवं चर्चा कर राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के जानकारी दी गई। साथ में कुमारी जय वाला निगम , युवा मोर्चा से पियूष गुप्ता , कृतिक शिवहरे एवं वार्ड के सभी वरिष्ठ उपस्थित रहे।
