कटनी के बहोरीबंद थाना अंतर्गत गाढ़ा नदी के मोड़ पर इनोवा कार न० एमपी 20 टी .ए, 0901 जो मुहास मंदिर से शाम लगभग 5 बजे वापस तेज रफ्तार से जबलपुर जा रही थी,
जैसे ही गाढ़ा नदी के पास मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रही मोटरसाइकिल न० एमपी 21 एमआर 8474 को जोरदार टक्कर मारा और भागने का प्रयास किया जिसे राहगीरों द्वारा प्रयास कर पकड़ा गया, और 108 व डायल हंड्रेड पर कॉल कल घटना की जानकारी दी गई, जानकारी मिलते ही डायल हंड्रेड व 108 मौके पर पहुंची मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह घायल को बहोरीबंद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और इनोवा कार को थाना बहोरीबंद मैं
रिपोर्ट दर्ज होने पर कार्यवाही की बात कही गई है ,राहगीरों ने बताया की नंबर प्लेट पर भारत सरकार लिखा है और चालक द्वारा बताया जा रहा है कि टैक्सी के रूप पर किराए से चलाई जाती है
डायल 100 पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक आशुतोष ने बताया कि घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और कार को थाने ले जाया जा रहा है अग्रिम कार्यवाही थाने में की जाएगी
बहोरीबंद से पप्पू उपाध्याय की रिपोर्ट
