कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में स्थित नर्मदा स्कूल के पास गटागट फैक्ट्री के समीप में दीवाल बनाकर पानी निकासी बंद करने स्थानीय जनों की शिकायत पर वहां का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को राजस्व विभाग के पटवारी एवं तहसीलदार के साथ नाप कराने के साथ उक्त समस्या का अविलंब निदान करने के निर्देश प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने गौर मार्ग की नाली को कवर कर रोड चौड़ीकरण करने के प्रस्तावित कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शहर हित में लिए गए निर्णयों का पालन कड़ाई से सुनिश्चित होना चाहिए। इस दौरान पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव विभागीय अधिकारी जेपी बघेल स्थानीय निवासी संतोष चतुर्वेदी नारायण खटीक योगेश सोनी की मौजूदगी रही।
