पैसा कमाने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं यहां तक कि अब किसानों को भी लोगों ने नहीं छोड़ा उनके साथ भी धोखा कर अवैध खाद बेचने का कारोबार शुरू कर रखा है ।
मामला कटनी ज़िले के रीठी थाना क्षेत्र के सलैया चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव का है । जहा कारोबारियों ने नकली खाद का वितरण कर डीएपी खाद किसानों के घर पहुचा कर बेचने का कारोबार शुरू कर रहा था।
कथित खाद माफिया ने फसल बीमा और इससे दुगुनी फसल का लाभ देने का प्रलोभन भी दिया था।
शिकायतकर्ता पंजिकृत खाद विक्रेताओं ने जानकारी में बताया कि नकली खाद बेचने का खेल करीब एक पखवाड़े से रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों गांवों में चल रहा था।
इस अवैध व्यापार का खुलासा तब हुआ जब ग्राम पंचायत बड़गांव में लाइसेंस धारी खाद विक्रेताओं ने नकली खाद की गाड़ियों को पकड़ा। इन बोरियो पर डीएपी खाद का प्रिंट छपा था। जिस पूरे मामले की सूचना सलैया चौकी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने नकली खाद वितरण की गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर सलैया चौकी ले जाया गया वही गाड़ियों में रखी खाद का निरीक्षण कृषि विस्तार अधिकारी ने किया।जिसमे बताया कि यह खाद नकली है जो भोले-भाले किसानों को धोखा देकर खाद का अवैध व्यापार किया जा रहा था। उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात कही।
हरिशंकर बेन
