रिपोर्ट शेरा मिश्रा
कटनी जिले के बड़वारा थाने में ग्राम मुहास के रज्जु नामक व्यक्ति जब बड़वारा थाना पहुंचे सोमवती के नाम की शिकायत लेकर की हमारे घर में अवैध रूप से सोमवती कब्ज़ा कर लड़ाई झगड़ा करती है और हमारे परिवार वालों से भी लड़ाई झगड़ा करती है गंदी गंदी गाली देती है और कहती है ज्यादा बोलेगे तो बहुत बड़े मामले मे फसवा दूंगी जब हम लोग बड़वारा थाना पहुंचे अपनी आप बीती थाना प्रभारी रस्मी सोनकर को बताया की मैडम हम लोग बहुत परेशान है सोमवती जो हमारे परिवार की है जो हमारे घर और बाड़ी में कब्ज़ा करके बैठी हुई है जब उससे बोलो की कब्ज़ा हटाओ तो लड़ाई झगड़ा करने लगती है थाना प्रभारी रस्मी सोनकर ने जब सोमवती को समझाने की कोशिश की तो सोमबती ने उल्टा थाना प्रभारी को धमकी देते हुए कहा की में तुम्हारी शिकायत sp ऑफिस में करूंगी की थाना प्रभारी ने मुझे मारा है और थाने से गाली देकर भगा दिया और अपने आप को चोट
पहुँचाकर समुदायक हॉस्पिटल में भर्ती हो गई और थाना प्रभारी पर झूठा आरोप लगाते हुए चली गई आज आवेदक कटनी sp ऑफिस पहुँच कर सोमवती के द्वारा कब्ज़ा किये जाने की शिकायत लिखित में sp ऑफिस में दिया और मीडिया को बताते हुए कहा की सोमवती द्वारा हमे बहुत परेशान किया जाता है और अवैध रूप से कब्ज़ा किया गया है जिसकी शिकायत लेकर हम आये है और सोमवती द्वारा बड़वारा थाना प्रभारी पर झूठे आरोप लगाए गये है हम लोग वही थाने में खड़े हुए थे पुरी घटना को अपनी आँखो से देखा है मैडम ने सिर्फ चिल्लाया था की यंहा सिर्फ सच बोलना अगर कब्ज़ा किया है तो कब्ज़ा हटाओ नहीं तो कार्यवाही करूंगी तुम्हारे खिलाफ यही सुनकर सोमवती ने थाना प्रभारी को झूठे मामले में फ़साने की धमकी दी
*शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302*
