• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सरकारी एंबुलेंस 108 में अस्पताल की सामग्री ढोने का वीडियो वायरल,मामला माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ,मचा हड़कंप….!

by Manish Gautam Chiefeditor
June 23, 2023
in नर्मदापुरम
0
सरकारी एंबुलेंस 108 में अस्पताल की सामग्री ढोने का वीडियो वायरल,मामला माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ,मचा हड़कंप….!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम//जिले के माखननगर तहसील के अंतर्गत सरकारी एंबुलेंस 108 में अस्पताल की सामग्री को एकत्र कर ढोने का वीडियो वायरल होने के बाद से स्वास्थ्य महकमे में खासा हड़कंप मचा हुआ है। यह वीडियो माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जिसके बाद से खासा हड़कंप मच गया है। उक्त मामला जिले के कर्तव्यनिष्ठ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के संज्ञान में भी पहुंच चुका है। इस मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखननगर के बीएमओ डॉ. घनश्याम चौहान ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है जिसकी जानकारी अभी नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरंतर चोरियों के कारण शायद पूर्व बीएमओ के यहां अस्पताल का सामान रखा गया था, ऐसी जानकारी आई है। एंबुलेंस से सामग्री ढोए जाने के संबंध में अभी मेरी जानकारी में नहीं है। मैं स्टॉफ से जानकारी लूंगा। पिछली 16 जून को ही मैंने बीएमओ पद का चार्ज लिया है। वही 11 जून को डोलरिया में मंगवारी मोड़ पर सड़क हादसे के उपरांत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने माखननगर के प्रभारी बीएमओ डॉ रोहित शर्मा को हटा दिया था। जिसके बाद से ही निरंतर अंदरूनी मामले सामने आ रहे हैं।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230623-WA0060.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230623-WA0059-1.mp4

सूत्रों की माने तो एंबुलेंस 108 में स्वास्थ्य विभाग की सामग्री ढोने का वीडियो भी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुए किसी कर्मचारी द्वारा वायरल कराया जाना जनचर्चा में आ रहा है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच होती है तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी गड़बड़ी का खुलासा होने से नहीं इंकार किया जा सकता है । कोरोना काल में यहां पर हुई खरीदी की भी जांच की जानी चाहिए। सूत्रों की माने तो कोई प्राइवेट क्लीनिक से सामान 108 एंबुलेंस में भरा जा रहा है जो जांच का विषय है?जांच से बड़ा खुलासा हो सकता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नर्मदापुरम रेल्वे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरी महिला यात्री को प्रधान आरक्षक अजीत कटारिया द्वारा तत्परता दिखाते हुए ट्रेन की चपेट में आने से बचाया गया देखिए वीडियो

नर्मदापुरम रेल्वे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरी महिला यात्री को प्रधान आरक्षक अजीत कटारिया द्वारा तत्परता दिखाते हुए ट्रेन की चपेट में आने से बचाया गया देखिए वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d