• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नगर पालिका परिषद में अनियमितताओं को लेकर कमिश्नर सहित कलेक्टर से हुई शिकायत,नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया ने लगाए गंभीर आरोप…!

by Manish Gautam Chiefeditor
June 23, 2023
in नर्मदापुरम
0
नगर पालिका परिषद में अनियमितताओं को लेकर कमिश्नर सहित कलेक्टर से हुई शिकायत,नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया ने लगाए गंभीर आरोप…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । जिला मुख्यालय नर्मदापुरम की नगर पालिका परिषद में पार्षदों के काम नहीं होने को लेकर आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दिनों सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट पार्षद संतोष उपाध्याय कार्यालय में कुर्सी लगाकर बैठ गए थे तब बमुश्किल नाराज पार्षद को स्वच्छता की नोडल अधिकारी दीक्षा तिवारी द्वारा मामला शांत कराया गया । जिसके बाद महिला पार्षद रेखा यादव भी वार्ड में काम नहीं होने को लेकर उपयंत्री दीक्षा तिवारी के चेंबर में धरने पर बैठ गई थी जिन्हें भी बमुश्किल समझाई देकर मामला शांत कराया गया था। वहीं भाजपा पार्षद राजेंद्र उपाध्याय ने तो कलेक्टर से

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230623-WA0049.mp4

शिकायत कर सहायक यंत्री महेंद्र तोमर पर कमीशन मांगने के गंभीर आरोप लगा दिए। अब नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया ने कलेक्टर सहित आयुक्त नगरीय प्रशासन, आयुक्त नर्मदापुरम, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन नर्मदापुरम से नगर पालिका की अनियमितताओं को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। श्री राजोरिया ने अपनी शिकायत में अवगत कराया है कि नगर पालिका का गठन 13 अगस्त 2022 में हुआ था, नगर पालिका परिषद की बैठक दो माह में होना चाहिए परंतु लगभग 9 माह पूरे होने पर केवल दो बार बैठक हुई है । अधिनियम का उल्लंघन और मनमानी की जा रही है, जिससे पार्षदों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इसी प्रकार पीआईसी की बैठक प्रतिमाह होना चाहिए परंतु वह नहीं हो रही है। श्री राजोरिया ने अपनी शिकायत में इस बात का भी उल्लेख किया है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने टेंडर की दरों को पास करने का अधिकार ले लिया है जो कि नियम विरुद्ध है।एवं परिषद में ऐसे कोई भी अधिकार अध्यक्ष को नहीं दिए हैं। नगरपालिका के टेंडर ऊंचे दरों पर पास किए जा रहे हैं , जिससे नगरपालिका को वित्तीय नुकसान भी हो रहा है। इन विषयों को लेकर श्री राजोरिया ने उचित कार्यवाही की मांग की है। उक्त मामले में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं । 3 माह में एक बार बैठक होना चाहिए,10 मार्च को बैठक ली गई थी, जल्द ही परिषद की बैठक ली जाएगी। टेंडर कम दरों में लिए जा रहे हैं जिससे कम पैसे में ज्यादा काम लिया जा सके और परिषद को वित्तीय नुकसान ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लगाए गए आरोप गलत है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
छिन्दवाड़ा भीषण सड़क हादसा

छिन्दवाड़ा भीषण सड़क हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d