• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

पन्ना विधानसभा क्षेत्र की पत्रकारवार्ता में विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने गिनाई मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां* *दुनिया कह रही 21वीं सदी भारत की सदी बृजेन्द्र प्रताप सिंह* VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
June 23, 2023
in पन्ना
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पन्ना विधानसभा में भी विकास का पहिया तेज गति से दौड़ा_ श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह: *

पन्ना। दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। भारत ने बीते नौ साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार अपना विकास’ नीति को दरकिनार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ और सबका विश्वास के मंत्र की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। हमारे प्रधानमंत्री के सम्मान में विदेश के प्रधानमंत्री पैर छूते हे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। यह बात प्रदेश के खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230623-WA0036.mp4

ने पन्ना विधानसभा की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही ।। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश शिवहरे ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक विशेष महाजनसम्पर्क अभियान चला रही है। इस अभियान में पन्ना जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा संपर्क किया जा रहा है।
इसी को लेकर पन्ना विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना विधानसभा की पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियां बताईं।
साथ ही विधायक श्री सिंह ने पन्ना के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला श्री सिंह ने कहा कि पन्ना में होने वाले विकास कार्यों को अनदेखा नहीं किया जा सकता । पन्ना मैं विकास का पहिया दिन दूनी रात चौगुनी दौड़ रहा है पन्ना में नवीन कृषि विश्वविद्यालय का शुभारंभ , अजयगढ़ मैं 220 केवी पावर स्टेशन की स्वीकृति, अजयगढ़ बरियारपुर कैनाल मार्ग 45.21 का निर्माण ,40 किलोमीटर पन्ना पहाड़ी खैरा मार्ग का चौड़ीकरण , रेलवे स्टेशन की स्वीकृति नयागांव सड़क निर्माण, डायमंड पार्क की स्थापना की, छत्रसाल स्टेडियम निर्माण कार्य,किलकिला फीडर का निर्माण, पन्ना टाइगर रिजर्व का अकोला गेट का खोला जाना,विकास के क्षेत्र में 1 मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा बड़ी देवी मंदिर के पास पुल का निर्माण ,अजयपाल पहुंच मार्ग ,कन्या महाविद्यालय भवन का निर्माण ,आदि विकास कार्य पन्ना में होते चले आ रहे हैं ।

*भारत ने नौ वर्ष में गुलामी की बेड़िया तोड़ी*

श्री सिंह ने कहा कि बीते नौ सालों में भारत ने गुलामी की बेड़ियाँ तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है। रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है। और प्रधानमंत्री, प्रधानसेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश के सोचने के स्केल के ऊपर उठाया है।
धारा 370 धाराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ, एयर स्ट्राइक हुआ।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा है। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है।
उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले, उज्जवला योजना के तहत साढ़े नौ करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये गये। देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों का घर दिए गए। आवास निर्मित हुए हैं और हर घर में बिजली, पानी, गैस, शौचालय और आयुष्मान कार्ड पहुँचाया गया। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।
*गरीबों व वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना*

श्री सिंह ने कहा कि बीते नौ वर्षों में गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना है। नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।
श्री सिंह ने बताया कि पार्टी ने नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट 9yearsofseva.bjp.org भी लॉन्च की है। इस अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक गीत (ऍथम) भी जारी किया है। साथ ही लाभार्थियों से 9090902024 पर मिस्ड काल भी कराएं जा रहे हे।

पन्ना कैलाश पाण्डेय

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आकाशीय बिजली का कहर      *आकाशी बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के आधा दर्जन झुलसे*

आकाशीय बिजली का कहर *आकाशी बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के आधा दर्जन झुलसे*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d