नगर पालिक निगम की संवेदनशील महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शहर हित के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उनके द्वारा गत रात्रि अमीरगंज स्थित तालाब में चल रहे सफाई अभियान का एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति में निरीक्षण कर समय सीमा पर कार्य को पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि जल संकट की स्थिति में तालाबों के पानी से ही शहर के पेयजल संकट समाधान करने के लिए समाधान किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तालाब के सफाई अभियान को तत्परता के साथ पूर्ण किया जाए। जिससे कि समय रहते तलाब को संरक्षित करने का कार्य हो सके। इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू अवकाश जायसवाल श्रीमती बीना बैनर्जी महिला नेत्री नीलिमा बेनर्जी पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी श्रीमती प्रभा गुप्ता उपयंत्री जेपी बघेल शहर स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।


