रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए अपमानजनक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित इंस्टाग्राम पर अपलोड किए जाने की शिकायत जुमेराती मोहल्ला निवासी निजाम अली सहित उनके साथियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर की है। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने ज्ञापन लेकर मामले में जांच के निर्देश सिटी कोतवाली पुलिस को दिए हैं। शिकायत के माध्यम से अवगत कराया गया है कि कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम पर अपलोड कर मुस्लिम धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। उनके ऊपर वैधानिक कार्यवाही की मांग की गई है। जिसको लेकर कुछ नाम भी पुलिस को अवगत कराए गए हैं।
जिसमें उन युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई विवादित वीडियो की पेनड्राइव के माध्यम से दिया गया है। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि युवकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से अपमानजनक वीडियो संबंधी शिकायत की गई है। जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसके उपरांत वैधानिक कार्यवाही होगी।


