रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 21 जून 2023 को विशेष योग एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला अधिवक्ता संघ के सभागार एवं केन्द्रीय जेल खण्ड-अ एवं खण्ड-ब में किया गया। जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में आयोजित योग शिविर का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
शिविर के उद्घाटन के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के जिला न्यायाधीश एवं सचिव गौतम भट्ट ने बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिना होता है। उन्होंने बताया कि योग मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। श्री भट्ट द्वारा यह भी बताया गया कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता, बल्कि हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। यदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते है तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते है।
जिला न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष योग एवं विधिक साक्षरता शिविर में योगाचार्य श्री देवराज राजपूत द्वारा योग शिविर में उपस्थित न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण को योगाभ्यास कराया गया, जिन्हें माननीय प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट गई।
उक्त योग शिविर में विशेष न्यायाधीश हितेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय पीडी शर्मा, जिला न्यायाधीश अभिनव कुमार जैन, विशेष न्यायाधीश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रितु वर्मा कटारिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवचरण पटेल, प्रियंका रतोनिया सिंह, श्रीमति रूचि पाण्डेय, सुश्री अनुभूति गुप्ता, सुश्री मिताली वाणी, सुश्री राधिका गर्ग, जिला विधिक सहायता अधिकारी कु अंकिता शांडिल्य, अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ केके थापक, सचिव मनोज जराठे, न्यायालयीन कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालेंटियर द्वारा योग किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल खण्ड-अ में जेल अधीक्षक श्री संतोष सिंह सोलंकी, जेलर श्री रितुराज दांगी, श्री हितेश बांदिया एवं जेल में निरूद्ध
बंदियों द्वारा योग किया गया एवं केन्द्रीय जेल खण्ड-ब में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रूचि पाण्डेय, जेलर श्री प्रहलाद सिंह बरकड़े, श्री योगेश शर्मा, एवं जेल बंदियों द्वारा योग किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल खण्ड-व में निरूद्ध प्रत्येक बंदी द्वारा 100-100 पौधे तैयार कर उनके देखरेख एवं सरंक्षण करने का भी संकल्प लिया गया, इससे लगभग 60000 वृक्ष तैयार हो सकेगें जिसकी शुरूआत न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती रूचि पाण्डेय द्वारा जामुन, एवं अन्य बीजों को रोपित कर की गई।

