रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारत विकास परिषद नर्मदापुरम के द्वारा संघ परिवार के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 को योगासन संपादित कर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता से संबंधित योग के लिए जागरूकता का संदेश समाज को दिया। इस अवसर पर डीएस डांगी अध्यक्ष नर्मदापुरम भारत विकास परिषद, पवन मित्तल कोषाध्यक्ष ,राममोहन पाठक, हरि सिंह चौहान संघ के वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे।


