रिपोर्टर सीमा कैथवास
सीहोर/बुधनी । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला न्यायालय सीहोर तथा मुकेश कुमार दांगी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर एवं डॉ. वैभव विकास शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति बुधनी जिला सीहोर के मार्गदर्शन में बुधवार 21/06/ 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे डॉ. वैभव विकास शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अरविंद श्रीवास्तव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं कुणाल वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुधनी जिला सीहोर की उपस्थिति में किया गया। नरेंद्र तिवारी, प्राचार्य, ट्रेक्टर ट्रेनिंग सेंटर हाई स्कूल बुधनी के द्वारा योग दिवस में उपस्थित व्यक्तियों को योग का अभ्यास जैसे मंगलाचरण, सदिलज/ चालन क्रियाएं/ शिथिलीकरण अभ्यास, योगासन, कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प, शांति पाठ एवं योग के अन्य सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थी योगासन से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त किए । उक्त कार्यक्रम में कर्मचारीगण, कैलाश मालवीय अध्यक्ष तहसील अभिभाषक संघ बुधनी, गिरीश यादव अधिवक्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


