रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। नगरपालिका परिषद इटारसी के पूर्व सभापति यज्ञदत्त गौर की नए बस स्टैंड पर फेस बुक पर की गई यह पोस्ट कल से काफी चर्चा में है। पोस्ट के साथ बस स्टैंड का एक फोटो भी है। यह है उक्त पोस्ट,ज्यों की त्यों…….👇
अद्भुत
अद्वित्तीय
अकल्पनीय
अतुलनीय
ना जाने और कितने शब्द
सचमुच …………..
पुरानी इटारसी में बने नए बस स्टैंड के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।
क्या शानदार काम किया है ?
मात्र 3 करोड़ रुपये के बजट में इतना विशालकाय काम हो ही नहीं सकता था लेकिन कर दिखाया गया।
शेड तो इतना बड़ा है कि उसके अंदर बसें क्या रेल/हवाई जहाज भी समा जाए….
टिकिट घर अविस्मरणीय 2-4-500 लोग तो बिना किसी परेशानी के घूमते-फिरते टिकिटया ले लेंगे….
बचा
सुलभ शौचालय तो देखा तो नहीं पर निश्चित ही दर्शनीय होगा ही ..अब इत्ता खर्चा हुआ है तो कोई हरकिसी के ह….-मू…. के काम का थोड़ी होगा। रेड्डी बन्धुओं के लेवल का होगा निश्चित ही
अब बची लाइटिंग तो चकाचौन्ध हो रही थी रात में भी गूगल लगाना पड़ा।
और बाउंड्रीवाल तो पहले बन गयी वरना इस टेंडर में बनती तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाती।
निश्चित ही दर्शनीय है जरूर देख कर आइए अभी
वरना
फिर स्टैंड चालू हो गया तो
क्या मालूम देख पाए कि नहीं?
और
टेंडर के रेट – वेट के चक्कर में मत उलझियेगा….
ये तो काम करने वाले के साथ ऊपर – नीचे होते रहते हैं।
