सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट
सिवनी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समृद्धि वाटर पार्क एंड स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर मंडला रोड डुंडा सिवनी में तैराकों ने स्वीमिंग पूल में जल योग किया। तैराकों ने पानी के अंदर योग मुद्रा में ओम का उच्चारण किया गया। वहीं कुछ तैराकों ने पानी में योगासन और प्राणायाम किया। तैराकों ने पानी के अंदर ध्यान-योग कर अपनी प्रतिभा और योग का बेहतर प्रदर्शन किया। समृद्धि वाटर पार्क एंड स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर भारत देशमुख ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए योग बहुत अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि जिले में पानी में योग करना पहली बार हुआ है। तैराकों ने इसकी लगभग 15 दिवस पूर्व से तैयारी की थी और तैराको ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पद्मासन सहित अन्य योग मुद्रा का शानदार प्रदर्शन किया। वही ट्रेनर भारत देशमुख ने बताया कि पद्मासन ऐसी खास योग मुद्रा है जिसे बड़ी आसानी से योगाभ्यास की शुरुआत करने वाले भी कर सकते हैं लेकिन पानी में इसका अभ्यास रोमांचकारी है। जो व्यक्ति निरंतर योग करता है,वह हमेशा निरोगी रहता है। इस अवसर पर समृद्धि लॉन होटल वाटर पार्क ,ट्रेनिंग सेंटर के संचालक दिनेश (विक्की) सनोडिया सहित बच्चो की उपस्थिति रही।


