• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

घंटी बजाकर की नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की।

by Manish Gautam Chiefeditor
June 21, 2023
in नरसिहपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के साथ नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत मंगलवार 20 जून को हुई। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में सीएम राइज विद्यालय नरसिंहपुर में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा- अर्चना व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर घंटी बजाकर नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत की गई। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की।
कार्यक्रम में कलेक्टर ऋजु बाफना ने सभी शिक्षकों और बच्चों को नवीन शिक्षण सत्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप शिक्षा के क्षेत्र में खूब मेहनत कर नए आयामों पर पहुंचे, जिससे अपने परिवार को गौरवांवित कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपको अपनी क्षमताओं को समझना होगा। यह निश्चित करना होगा कि आपको कौन सा विषय लेना है और आप क्या बनना चाहते हैं। मानसिक, शारीरिक विकास में पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद भी आवश्यक है। उन्होंने अपने समर वेकेशन के अनुभव साझा कर छात्र- छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों पालकों से अपेक्षा की कि वे पढ़ाई का जो स्तर है, उसको और बेहतर बनायें। जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण शासकीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत और अच्छा रहा है, लेकिन सीएम राइज स्कूल नरसिंहपुर के परीक्षा परिणाम को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए विचार मंथन जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार से विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा दें, जिससे छात्र- छात्राओं को इसका लाभ मिल सके और परिणाम बेहतर रहे।
प्रवेशोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ सहभोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जेके नायक, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी, एडीपीसी रमसा श्री जीएस पटैल, बीआरसी श्री ओपी राय, बीएसी श्री मनीष कटारे, श्री नीरज वाजपेई, एपीसी श्री समीर त्यागी, सीएम राइज स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक अग्निहोत्री व आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री प्रभात मिश्रा ने किया।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन योग दिवस की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d