रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। 19 जून को पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन इटारसी के जयस्तंभ चौक पर युवा कांग्रेस नर्मदापुरम के उपाध्यक्ष गुफरान अंसारी एवं उनके ग्रुप ने धूम धाम से मनाया।पहले केक काटा , आतिशबाजी की ,लड्डू मिठाई बांटी एवं जिला और क्षेत्रीय नेताओं ने अपना उद्बोधन भी दिया। साथ ही 500 से अधिक नागरिका को भोजन वितरण किया और मोहब्बत का शर्बत भी पिलाया। राहुल गांधी की फ़ोटो के साथ एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया जिसमे आते जाते लोग रुक कर अपने नेता के साथ सेल्फी लेकर उन्हें बधाई संदेश देते रहे यह सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के सूत्रधार गुफरान अंसारी ने कहा घने तूफानों के बीच मे इक आंधी होना बड़ा मुश्किल है इस दौर में राहुल गाँधी होना। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने किया एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पुष्पराज पटेल एवं पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई ने ओजस्वी भाषण दिया । युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव सागर सेन , और जावेद शेख ने अपने नेता को कविता के माध्यम से बधाई दी । कार्यक्रम में , मोहन झलिया , मधुसूदन यादव ,संतोष गुरयानी , गज्जू तिवारी , रामशंकर सोनकर ,दिव्यजोत सिंह , संजय दुबे , बाबू चौधरी , अखिलेश पटेल , पिंकी शर्मा , नईम परवेज़ , मनोज मालवीय , नवीन दमडे , गौतम अहिरवार ,शादाब खान , तरुण मालवीय ,अन्टू भाटिया , लाली सलूजा , शेख रमज़ान ,शेख हारून , पक्कू भाईजान , निर्भय अहिरवार , राहुल दुबे , आदि साथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
