ट्रेन से गांजे की खेप लेकर स्लीमनाबाद में बेचने की फिराक में घूम रही एक महिला तस्कर को स्लीमनाबाद पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़ी गई महिला आरोपी के पास से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।प्रकरण की जानकारी देते हुए स्लीमनाबाद थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, शराब विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी एवं अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद विपिन सिंह द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 20 जून को थाना स्लीमनाबाद में पदस्थ म0उनि0 मंजू पटेल, सउनि0 राजेश कोरी, प्र0आर0 330 सुशील पाण्डेय, आर0 641 रोहित सिंह तथा म0आर0 660 नेहा भट्ट द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बैजंती प्रताप सिंह मेमोरियल स्कूल बंधी स्टेशन के सामने आरोपिया श्रीमती मीराबाई कुशवाहा पति सुभाष कुशवाहा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बरही थाना मैहर जिला सतना के कब्जे से उसके पिट्ठू बैग से 01 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के दो पैकेट कीमती 19 हजार रूपये जप्त किए गए। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जिसे कल 21 जून को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपिया मीराबाई कुशवाहा पति सुभाष कुशवाहा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बरही थाना मैहर जिला सतना की निवासी है, जो सतना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र से गांजा लाकर ट्रेन से स्लीमनबाद आई थी तथा गांजा बेचने के लिये ग्राहक ढूंढ रही थी।
उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद विपिन सिंह के मार्गदर्शन में उनि0 मंजू पटेल, सउनि0 राजेश कोरी, सउनि0 संतोष सिंह, प्र0आर0 330 सुशील पाण्डेय, आर0 641 रोहित सिंह तथा म0आर0 660 नेहा भट्ट की सराहनीय भूमिका रही।
