रिपोर्टर सीमा कैथवास
भोपाल। आज क्षेत्रीय सांसद उदय प्रताप सिंह व जिले के सभी विधायक गण, मुख्यमंत्री निवास, समत्व भवन भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष व्ही. डी. शर्मा एवम प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा की उपस्थिति में आयोजित भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम जिले की जिला प्रबंध समिति की बैठक में शामिल हुए। उक्त अवसर पर प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक नर्मदापुरम डा. सीतासरन शर्मा , विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, विधायक सिवनी मालवा प्रेमशंकर वर्मा , विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी , संभाग प्रभारी पंकज जोशी , जिला प्रभारी श्रीमति सीमा सिंह , जिलाध्यक्ष भाजपा माधवदास अग्रवाल , प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती माया नारोलिया , प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी , जिला महामंत्री प्रसन्न हरने , श्रीमती प्रीतिलता शुक्ला , पूर्व जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, संतोष पारिख,अध्यक्ष साडा पचमढ़ी कमल धूत भी उपस्थित रहे।

