कटनी शरीर की अंतः क्रियाओं को स्वस्थ रखने एवं व्यक्तित्व निर्माण तथा मानसिक शांति के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बृहद पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 के लिए वसुदेव कुटुंबकम के लिए योग थीम निर्धारित की गई है। योग दिवस के अवसर पर की जाने वाली सुझावात्मक गतिविधियों की सूची भी प्रेषित की गई है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार योग दिवस पर सामूहिक योग का कार्यक्रम कार्यालय नगर पालिक निगम स्थित उद्यान में प्रातः 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को संपूर्ण कार्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करते हुए निर्धारित समय के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पहुंचने के निर्देश प्रदान किए


