रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में करणी सेना के साथ सर्व हिंदू समाज संगठन सिवनी मालवा ने थाना प्रभारी सिवनी मालवा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में मांग की है कि फिल्म आदिपुरुष में चलचित्र व संवाद से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होने पर मामला दर्ज करने बाबत। फिल्म के निर्माता, निर्देशक, संवाद लेखक यह दावा किया गया था कि उक्त फिल्म आदिपुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को लेकर बनाई जा रही है जिससे आने वाली पीढ़ियों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बारे में जानने को मिलेगा ।लेकिन इस फिल्म को देखा तो पता चला कि जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं भक्त हनुमान जी की छवि हमारे मन मस्तिष्क में है उसके उलट फिल्म में छपरी संवाद एवं अशोभनीय चलचित्र प्रदर्शित किया गया है जिसके चलते हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है एवं आने वाली पीढ़ी को इस फिल्म के द्वारा भ्रमित किया जा रहा है। हम मांग करते हैं कि आदिपुरुष फिल्म के निर्माता निर्देशक, संवाद लेखक एवं फिल्म से जुड़े सभी लोगों पर धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने का मामला दर्ज किया जाए। साथ ही फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन देने वालों में राम भक्त सर्व समाज सिवनी मालवा सर्व हिंदू समाज सिवनी मालवा, करणी सेना परिवार, मध्य प्रदेश रघुकुल युवा संगठन सिवनी मालवा , सजग युवा मंडल सिवनी मालवा एवं जय हो भगत सिंह टीम के सैकड़ों सदस्य शामिल रहे। सर्व हिंदू समाज सिवनी मालवा के सदस्यों ने स्थानीय गीता टॉकीज पर आदि पुरुष फिल्म का पोस्टर फाड़ कर अपना विरोध जताया एवं ईश्वर जमीदार के साथ सर्व समाज के लोगों ने फूलों का गुलदस्ता देकर टॉकीज प्रबंधन को फिल्म बंद करने की मांग की ।


