• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

*8 लाख रूपये लूट का खुलासा,अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के आरोपियो ने की थी लूट*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 18, 2023
in मंडला
0
*8 लाख रूपये लूट का खुलासा,अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के आरोपियो ने की थी लूट*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

घटना का विवरण—दिनांक 31.05.23 को प्रार्थी रोहित मरावी द्वारा थाना कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक को वह एसबीआई बैंक मंडला एवं पोस्ट आँफिस से कुल 8,00,000 रूपये निकाल कर अपनी स्कार्पियो गाडी से घर जाते समय घर के पास गाडी को रोककर घर के अंदर जाते समय रास्ते मे दो अज्ञात मोटरसाईकिल सवार द्वारा रूपयो से भरा बैग लूटकर भाग गये है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अप.क्रं. 375/23 धारा 341,392 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा उक्त अपराध की सूचना प्राप्त होने पर अनुभाग के अधिकारियो एवं थाना प्रभारी को अज्ञात आरोपियो के संबंध मे पतासाजी कर शीघ्र गिरफतारी करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियो की गिरफतारी हेतु तत्काल चार टीमो का गठन किया गया था । गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं शहर मे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये जिसमे घटना मे चार आरोपियो की एक यूनिकोन मोटर साईकिल , एक मेहरूम कलर की एक्टिवा वाहन से संलिप्तता के बारे मे पता चला। उक्त आरोपियो की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रथक-प्रथक 10-10,000 रूपये की ईनाम उद्योषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे गठित चार टीमो द्वारा अलग अलग दिशा मे रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद लगभग 200 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गये प्राप्त फुटेज की जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फुटेज से प्राप्त हुलिये के बदमाशो की पतारसी की गयी एवं मुखबिर लगाये गये, पतारसी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि चार आरोपियो द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने की पुष्टि हुई। आरोपियो द्वारा प्रार्थी के पैसा लूटने के लिये सबसे पहले एसबीआई मंडला मे रैकी कर उसका पीछा करते मौका पाकर पैसा से भरा बैग लूटकर भाग गये। विवेचना के दौरान आये तथ्यो एवं हुलिये के आधार पर आरोपियो की पहचान अतर्राज्यीय गिरोह के रूप मे हुई। जिसकी पतासाजी राज्यो के अलग-अलग हिस्सो मे की गई। उक्त चारो आरोपी घटना के एक दिन पूर्व एक होटल मे रूके होने की जानकारी एकत्रित की गई। दिनांक 18/06/2023 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त चार आरोपी घटना के पूर्व जिस होटल मे रूके थे उसके आसपास एक आरोपी मेहरूम रंग की एक्टिवा लिये देखा गया है उक्त सूचना के आधार पर बस स्टेंड बिछिया से उक्त संदेही की घेराबंदी कर पूछताछ करने पर आरोपी ने दिनांक 31.05.23 को की गई घटना स्वीकार कर अपना नाम अनीश करवल पिता स्व. श्री शिवबालक उर्फ गुलजारी लाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम राजगढ जिला मिरजापुर उ.प्र., का होना और अपने अन्य तीन साथियो के नाम संजय सिंह उर्फ बुद्धेश्वर करवल पिता उमाशंकर उर्फ नंदकिशोर उम्र 36 साल निवासी राजगढ जिला मिरजापुर उ.प्र. तीसरे का नाम शनि उर्फ अन्नू कुमार पिता अवधेश यादव , चौथा अमन कुमार उर्फ शाहिल पिता जगमोहन यादव उर्फ करवल दोनो निवासी नयाटोला जोराबगंज तहसील कटिहार जिला बिहार का होना बताये। उक्त घटना के बाद संगमनेर जिला नासिक महाराष्ट्र मे लूट करते समय दो साथी शाहिल उर्फ अन्नु कुमार एवं शनि उर्फ अमन कुमार यूनिकोन मोटरसाईकिल के साथ पकडे गये है जो जेल मे बंद है अन्य साथी संजय सिंह उर्फ बुद्धेश्वर की गिरफतारी शेष है। मंडला मे दिनांक 31.05.23 की घटना के एक दिन पूर्व उक्त चारो आरोपियो द्वारा जिला उमरिया मे एक लाख रूपये की लूट करना बताया है। घटना मे लूटे गये पैसो का हिस्सा बांट आरोपियो ने आपस मे कर लिया था गिरफतार आरोपी अनीश करवल से 9,200 रूपये व मेहरून कलर की एक्टिवा कुल मशरूका 92,200 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया जाकर अन्य घटनाओ के बारे मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है बाद पूछताछ आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। महाराष्ट्र मे गिरफतार दोनो आरोपियो को रिमांड मे लेकर शेष आरोपी संजयसिंह को गिरफतार कर शेष मशरूका बरामद किया जायेगा।
उक्त घटना के खुलासा मे पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कवंर , एसडीओपी मंडला श्री अश्विनी कुमार, डीएसपी अजाक श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन मे गठित टीम के सदस्यो उप. निरी. जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी, उनि. शक्ति यादव चौकी प्रभारी हिरदेनगर, उनि. रविप्रताप चौहान, उनि. कामेश धूमकेती, उनि. आशुतोष शर्मा, उनि. पंकज विश्वकर्मा थाना प्रभारी अंजनिया, उनि. प्रीति वर्मा प्र.आर. अभिषेक मिश्रा, उमाकांत कुमरे, आरक्षक मानसिंह, सुंदर भलावी, अमित गरयार, संतराम, कीर्ति नगपुरे, अनिल भलावी, म.आर.इशिका सायबर सेल से सुरेश भटेरे, रूपेन्द्र लिल्हारे, सूर्यचंद बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मध्यप्रदेश को जल के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर प्रबंधन हेतु सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिए “राष्ट्रीय जल पुरस्कार” से सम्मानित होने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई VIDEO

मध्यप्रदेश को जल के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर प्रबंधन हेतु सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिए "राष्ट्रीय जल पुरस्कार" से सम्मानित होने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d