कलेक्टर श्री प्रसाद के आह्वान पर टीबी मरीजों के पौष्टिक आहार के प्रकल्प में भागीदारी निभाने हजारों हाथ उठ चुके हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रयासों की परिणति और परिश्रम का ही नतीजा है कि पिछले 6 माहों में इस अभियान से वे समाज को जोड़ने में कामयाब हुए हैं। टीबी मुक्त कटनी बनाने रिकार्ड 15 लाख रूपये का जनसहयोग इस पुण्य कार्य के लिए मिल चुका है।
जिसे उन्होंने निक्षय मित्र योजना के जरिए रेसक्रॉस सोसायटी में एकत्र कर इसकी मदद से प्रतिमाह 355 टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार देने का अभिनव प्रकल्प जारी रखा है।
प्रधानमंत्री पहले भी कर चुके है सराहना
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिला प्रशासन कटनी के निक्षय मित्र अभियान के प्रयासों और टी.बी मुक्त भारत बनाने के लक्ष्य को हासिल करनें की दिशा में ट्वीट द्वारा -13 वर्षीय मीनाक्षी क्षत्रिय की पहल को किसी जरूरतमंद के जीवन को बदलनें मे मददगार बताते हुए सराहना की थी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर कहा था कि –बेटी मीनाक्षी आपकी यह पवित्र भावना अमूल्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील पर आपनें जो सेवा और सहयोग का यह कदम उठाया है, इस पुण्य भाव का में अभिनंदन करता हूूॅ। मुख्यमंत्री ने कहा था कि – मीनाक्षी की संवेदनशीलता दूसरों के मन में भी सेवा और सहयोग के पुण्य भाव के दीप को प्रज्जवलित करेगी।
वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर– 13 वर्षीय मीनाक्षी के नि–क्षय मित्र बनकर टी.बी रोगियों को पोषण आहार देने के कार्य में योगदान की सराहना की थी।


