रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारत विकास परिषद के बैनर तले वृद्धजन पार्क में वृद्धजनों का बीपी व शुगर की जांच निशुल्क की गई है। जिसमें भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डीएस दांगी, डॉक्टर हर्षल कावरे, डॉक्टर अतुल सेठा, डॉक्टर गंगराड़े, अमन दुबे, पवन मित्तल , कौशलेश तिवारी, राजेश गौर, जितेन्द् सिंह राजपूत, संजेंस सिंह राजपूत, संदेश बीके दुबे , मुन्ना लाल जैन, राममोहन पाठक, हरि सिंह चौहान, स्वास्थ्य सुविधा के लिए कौशल अग्रवाल ने सहयोग किया। महिला वर्ग से वंदना शर्मा ,ज्योति अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, दुर्गा भदोरिया, चित्रा हरने आदि महिलाओं ने सहयोग किया, और भविष्य के लिए वृद्ध जनों को निशुल्क सुविधा देने के लिए संस्था द्वारा निम्न सेवाएं उपलब्ध कराई जावेगी जिसमें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण ,घर पहुंच सेवा, कानूनी सलाह और अन्य प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जावेगी। घर पहुंच सेवा के लिए योगेश गोस्वामी कर्मचारी नियुक्त किया गया है। कानूनी सलाह संजेश सिंह राजपूत द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान की जावेगी। और अन्य सुरक्षा प्रदान की जावेगी। तथा अन्य समाज सेवी ने सहयोग किया इस हेतु संस्था सभी लोगों का धन्यवाद करती है।


