प्रदेश में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर सीएम योगी सख्त हो गए है. विद्युत निगम के चेयरमैन और अधिकारियों को तलब कर लिया है.बढ़ती गर्मी के बीच विद्युत की माँग में काफी वृद्धि देखी जा रही है जिसके चलते प्रदेश में बिजली कटौती की काफी शिकायतें आ रही है. अब मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है.
मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिया है की विद्युत आपूर्ति पर तय हो फीडर वाइज जवाबदेही, जरूरत पड़े तो अतिरिक्त बिजली खरीदी जाये पैसों की कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही सीएम ने खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत बदलने के निर्देश भी दिए है.


