रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। नगरपालिका इटारसी के स्वास्थ विभाग द्वारा आज नगरपालिका सभागृह में स्वच्छता विभाग की बैठक रखी। स्वास्थ सभापति राकेश जाधव ने कहा की स्वच्छता सैनिकों को सीवर लाइन व टैंक सफाई के दौरान सेफ्टी उपकरण का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। स्वच्छता के साथ साथ हमे अपने स्वस्थ का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो । श्री जाधव ने ग्वालियर में सीवर लाइन सफाई के दौरान हुई दुर्घटना का उल्लेख करते हुए सचेत किया। सभापति राकेश जाधव ने कहा की बरसात आने में कुछ दिन ही शेष है हमे काम में तेजी लाना होगा वार्ड पार्षदों से संपर्क कर वार्ड जमादार सभी पुलिया , नालियों की सफाई शीघ्र करे ताकि नागरिकों को परेशानी न हो साथ ही कर्मचारियों का मेडिकल चेकप व प्रधानमंत्री बीमा योजना में 330 रू सालाना बीमा करने की बार भी की ।
पार्षद नारायण ठाकुर ने वार्ड में नालों के गहारीकरण करने पर प्रशंसा जाहिर करते हुए कमचारी बड़ाने की बात रखी। पार्षद श्रीमती मनीषा कौर बंजारा ने वार्ड में मच्छरों से निजाद मिल सके उसके लिए फॉगिग मशीन चलाने व वार्ड में जेसीबी मशीन से अन्य स्थानों की सफाई की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ निरीक्षक आर के तिवारी, कमलकांत बडगोती, जगदीश पटेल,राजेंद्र मालवीय सहित वार्ड जमादार मौजूद थे।


