रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश पुलिस जिला नर्मदापुरम द्वारा 13 जून 2023 को महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु”। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान ‘‘अभिमन्यु’’ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) नीलम बघेल के नेतृत्व में जिले में किया गया अभियान का शुभारंभ।
अभियान का मुख्य उद्देश्य –
पुलिस मुख्यालय,भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, समाज में लड़कों/पुरूषो को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इस हेतु संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान ’अभिमन्यु’ संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा जागरूकता हेतु विभिन्न आयोजन किए जावेगें।
विशेष अभियान ‘‘अभिमन्यु’’ के तहत किया गया आमजनों को जागरूक –
जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हेतु नर्मदापुरम पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अभिमन्यु कट आउट का सेल्फी प्वाइंट लगाया गया जिसमे अधिक से अधिक आमजन द्वारा रुचि लेते हुए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली गई। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसामान्य को जागरूकता हेतु महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।


