रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के दिशा निर्देशन एवं परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के द्वारा परिवहन जांच दल के साथ मिलकर जांच अभियान पिपरिया एवं इटारसी – सिवनी मालवा मार्ग पर चलाया गया। जांच में यात्री बस MP05P0283 बिना फिटनेस एवं मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत भौतिक सत्यापनो के मापदंड के बिना पूर्ति किए संचालित होते पाई गई, चूंकि वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के संचालित हो रही थी, अतः उक्त वाहन पर 5000 का चालान
अधिनियम के तहत लिया गया तथा भौतिक सत्यापन में कमियां पाई गई जिसके लिए वाहन संचालन से 15 दिवस के भीतर बस में पाई गई सारी कमियों को दूर तथा फिटनेस कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश लिखित में लिया गया। अन्य जांच में 13 वाहनों में नियमों की कमी पाए जाने पर 18500 की चालानी कार्यवाही करते हुए राजस्व प्राप्त किया गया। जांच दल में आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के साथ विभागीय दल शामिल रहा।


