रेलवे ट्रैक मैन से की थी मारपीट छुड़ा ले गए थे बैग
कुंडीपुरा थाने का मामला, दस जून को हुई थी लूट
छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में 10 जून को हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी बाहर के हैं
जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दस जून को कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन से जा रहे एक रेलवे ट्रैक मैन का वाहन रोक कर चार अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसका एक बैग छुड़ा कर ले गए। इस घटना की शिकायत के बाद कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत की टीम ने एसपी विनायक वर्मा के निर्देशन में आरोपियों की पड़ताल शुरू की और चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के समान के साथ ही लगभग पचास मोबाइल भी बरामद किए हैं । आरोपी बाहरी हैं इसलिए उनके और अपराधों में लिप्त होने की संभावना है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


