कटनी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का बुधवार 14 जून को दोपहर 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर से विजयराघवगढ़ हेलीपैड पर आगमन होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल वहां से दोपहर 3:40 बजे रामराजा पर्वत मेला ग्राउंड श्री हरिहर तीर्थ पहुंचेंगे। श्री पटेल यहां से शाम 4:55 बजे विजयराघवगढ़ पहुंचकर शाम 5:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5:30 बजे दमोह पहुंचेंगे।


