किसान कल्याण महाकुंभ ,
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत राशि अंतरण एवं मुख्यमंत्री कृषक ब्याज़ माफ़ी योजना-2023 ,11 लाख से अधिक किसानों की लगभग दो करोड़ रुपए की ब्याज माफ़ी का भुक्तान किया गया।
जिसको लेकर आज कटनी जिले की
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या रीठी मैं बहिरीबन्द रीठी क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे , शशांत श्रीवास्तव , भरत पटेल,अनिल जैन, जिला कलेक्टर अवि प्रसाद जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की उपस्थिति में किसान ब्याज माफी योजना का आयोजन किया गया जिसमें रीठी सहकारिता समिति क्षेत्र मैं 264 किसानों का ब्याज माफ हुआ। एवम सभी ब्याज माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
गौरतलब है कि
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैंकों की ओर से डिफॉल्टर घोषित किए गए किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023′ का शुभारंभ किया है. बैंकों और समितियों की ओर से डिफॉल्टर घोषित होने से किसानों को खाद और बीज आदि नहीं मिल पा रहा था । जिससे बड़ी संख्या में किसान परेशान होते थे।
इस आयोजन में क्षेत्र की किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कर्ज माफी के बाद किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट आई वही क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं उपलब्धियों को किसानों के साथ साझा किया ।
हरिशंकर बेन


