• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश टीकमगढ़

जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

by Manish Gautam Chiefeditor
June 13, 2023
in टीकमगढ़
0
जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश प्रभारी पी.मुरलीधर राव। बीते 9 वर्षों में भारत ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ी है, गरीबों और वंचितों की व नारी शक्ति को सशक्त बनाने की सेवा करने वाला एक नया भारत बना है – पी. मुरलीधर राव ‌‌* आज जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव , राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रिया सेठी, सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिला प्रभारी मुन्ना सिंह भदोरिया, भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना, विधायक खरगापुर राहुल सिंह लोधी, टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ,सागर संभाग मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी व महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम प्रभारी विवेक चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने सवालों के जवाब देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में लोकसभा की 1 हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क करेंगे, साथ ही लोकसभा की अधिक से अधिक वोटों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि बीते 9 वर्ष भारत के नव निर्माण के, भारत की गरीब कल्याण की 9 वर्ष रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। बीते 9 सालों में भारत ने ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रेजाइल फाइव से टॉप फाइव की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी की अपना परिवार अपनी विकास नीति को दरकिनार कर सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी है। पहली भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। मुरलीधर राव जी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है, उन्होंने कहा कि पहली योजनाएं कागजों की धूल फांफती रहती थी। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहली बिचोली लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार की दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले कि प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रुपया भेजता हूं, तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुंच पाते हैं। ना जाने कौन सा पंजा था कि रुपए में पचासी पैसे को खा जाता था। आज नरेंद्र मोदी सरकार में सो रुपए भेजे जाते हैं तो सौ रुपए पहुंचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें और अधिक पैसा जोड़कर गरीबों तक पहुंचता है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के पचासी पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। मुरलीधर राव जी ने बताया कि बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ी है। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग हैऔर प्रधानमंत्री विधान सेवा के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने की स्केल को ऊपर उठाया है। धारा 370 धाराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ, एयर स्ट्राइक हुआ।अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण हुई तेज गति से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है जहां पर जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वार मेमोरियल है, उन्होंने कहा कि बीते 900 वर्षों में देश में लगभग 48 करोड़ लोकसभा में गरीब लोगों की जन धन अकाउंट खोलें उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गये, देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक गरीबों का घर दिए गए हैं और हर घर में बिजली ,पानी गैस, शौचालय और आयुषमान कार्ड पहुंचाया गया। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। मुरलीधर राव जी ने कहा कि बीते 9 वर्षों में गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों को कल्याण को सुनिश्चित करने वाला, सबके लिए सहज उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है। उन्होंने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी सरकार की 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जीने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओं को केंद्र में रखते हुए एक महासंपर्क कार्यक्रम चलाया है। मुरलीधर राव जी ने प्रदेश में विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का हर मोर्चा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा। व्यापारियों से संवाद, सोशल मीडिया कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने हर लोकसभा में बड़े – बड़े काम किए हैं। हम उसे नवभारत के विकास तीर्थ के रूप में मानते हैं।हमारे कार्यकर्ता एवं नेता उस विकास तीर्थ पर जाएंगे। हर शक्ति केंद्र पर लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम होगा।श्री नरेंद्र मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी सभी विधानसभा में लगाई जाएगी। हर घूंट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली 20 जून से लेकर 30 जून तक घर- घर जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी डिजिटल रैली के माध्यम से 10 लाख बूथों पर समर्थकों, समाज में काम करने वाले लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद एवं संपर्क करेंगे। इस महा जनसंपर्क हेतु सांसद से लेकर सरपंच तक, जिला अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक, सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा में 25 जून आपातकाल दिवस को बुद्धिजीवी व्यक्तियों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैसे नष्ट किया था, इस पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। सोशल मीडिया की प्रमुख इनफ्लुएंसर्स के साथ संवाद किया जाएगा। लोकसभा की व्यापारिक केंद्रों पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किए जाएंगे। घर-घर जनसंपर्क में लोकसभा से सभी बूथों पर युवा मोर्चा के सदस्य मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया आदि की लाभार्थियों से मिलेंगे और उनसे भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। एक विधानसभा में 8 दिन की जिला स्तरीय टू व्हीलर युवा यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख स्थलों, गांव मोहल्ले में नुक्कड़ सभाओं, खेल प्रतियोगिताओं,युवा अचीवर्स का सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोकसभा की सभी मंडलों में 18 से 25 वर्ष की आयु के मतदाताओं के साथ सम्मेलन आयोजन किया जाएगा।राष्ट्रीय स्तर पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भी अलग-अलग कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतीक विधानसभा में सातों मोर्चा द्वारा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पी मुरलीधर राव ने बताया कि विधानसभा स्तर पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा और 21 जून को योग दिवस के दिन हर कार्यक्रम स्थल पर केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने इसके साथ ही टीकमगढ़ लोकसभा में प्रस्तावित योजनाओं को गिनाया जिसमें टीकमगढ़ एलिम्को कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम की यूनिट, छतरपुर में क्षेत्रीय दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, केन बेतवा लिंक परियोजना की स्वीकृति, टीकमगढ़ और छतरपुर दोनों जिलों में पासपोर्ट कार्यालय, बेतवा एवं जामनी की नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, झांसी-खजुराहो एनएच फोर लेन, ओरछा- शाहगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 539, टीकमगढ़ नगर के लिए चतुर्कोणीय वायपास रिंग रोड, एनएच 44 बनगाय खास से एनएच39 ओरछा तिगेला तक झांसी एवं ओरछा बायपास 4 लेन कनेक्टिविटी सड़क का निर्माण व हरपालपुर नगर के लिए बायपास जैसी प्रस्तावित योजनाएं गिनाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला महामंत्री भाजपा आशुतोष भट्ट, अश्विनी चढा़र, जिला मंत्री भाजपा विकास यादव उपस्थित रहे।

टीकमगढ़ से सुरेश प्रभाकर की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रक्षा  मंत्री राजनाथ सिंह  के साथ आज राजगढ़ में ‘किसान कल्याण महाकुंभ’ में 70 लाख कृषक परिवारों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 1400 करोड़ रुपये की राशि को सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित कर अन्नदाताओं को शुभकामनाएं दीं।

रक्षा  मंत्री राजनाथ सिंह  के साथ आज राजगढ़ में 'किसान कल्याण महाकुंभ' में 70 लाख कृषक परिवारों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 1400 करोड़ रुपये की राशि को सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित कर अन्नदाताओं को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d