रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय के सामने एमएससी को लेकर चक्का जाम किया गया क्योंकि विगत कई दिनों से विद्यार्थी परिषद एमएससी की मांग कर रहा है एवं एक बार माननीय उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव जी को अवगत भी कर चुका है। एवं सांसद जी को भी इस विषय से कई बार अवगत कराया जा चुका है। उनको बताया गया है कि कुसुम महाविद्यालय में एमएससी न होने से विद्यार्थी या तो पढ़ाई छोड़ देते हैं या फिर किसी अन्य शहर में जाने के लिए विवश रहते हैं। या फिर ऊंची से ऊंची फीस देकर प्राइवेट संस्थानों में जाने के लिए बाध्य रहते हैं इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग थी कि जल्द से जल्द कॉलेज में एमएससी का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाए। ताकि एमएससी के विद्यार्थियों को कोई तकलीफ ना हो और उन्हें अपना शहर छोड़कर कहीं जाना ना पड़े। क्योंकि वर्तमान में कॉलेज में लगभग साडे 4000 छात्र हैं उसमें से छात्र बीएससी के हैं इसी कारण से एमएससी ना होने की वजह से वह बाहर जाने के लिए विवश रहते हैं । इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सत्यम तिवारी, नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, भाटी नगर सह मंत्री वरुण जाट, आदर्श सिंह राजपूत, विनय गौर और शिवा बकोरिया, राज बकोरिया, शिवम बकोरिया, छात्रा प्रमुख स्नेहा पटेल, स्नेहा मेहरा ,कॉलेज अध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वकर्मा उपलब्ध रहें।


