नई दुल्हन ने 10 दिन में ही दिया बेटी को जन्म… भौचक्के रह गए ससुराल वाले
कानपुर देहात के एक गांव में विवाह कर आई विवाहिता ने 10 दिन बाद ही बेटी को जन्म दिया. इससे ससुरालीजन भौचक्के रह गए. इसके बाद नई दुल्हन पूछताछ की तो नवविवाहिता ने दो युवकों पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की बात कही. पीड़िता की तहरीर पर रूरा पुलिस ने दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है. वहीं ससुरालियों ने अपनाने से इन्कार कर दिया
जानकारी के मुताबिक रूरा की एक युवती की बड़ी बहन की मौत हो गई थी. इस पर युवती का विवाह घर वालों ने उसके ही जीजा के साथ तय कर दिया था. 25 मई को विवाह हुआ था. इसके बाद रविवार को चौथी पर वह ससुराल पहुंची तो पेट में दर्द होने पर घर वाले उसे अकबरपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है.


