सिलौंडी : शासन द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना अंतर्गत के ग्राम पंचायत भवन घाना पात्र महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र ग्राम सरपंच रोशन कोल एवं मंडल संयोजक अनिल पांडे ,सचिव शंकर लाल साहू, सत्तू उपाध्याय ने किया ।सहकारिता प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक अनिल पांडे ने महिलाओं को लाडली बहना की पूरी जानकारी प्रदान की है । महिला प्रमाण पत्र पाकर खुश हुई शिवराज सरकार को धन्यवाद किया ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,आशा सुपरवाइजर ,आशा कार्यकर्ता सहित महिलाओं की उपस्थिति रही है । कार्यक्रम का संचालन कुशल वक्ता अनिल पांडे जी ने किया है ।


